फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shaharanpur news

Saharanpur News: कांवड़ मार्ग की तरफ दौड़ाई कार, 25 हजार का चालान, कार सीज

Fri, 07 Aug 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Shaharanpur news
यातायात पुलिस द्वारा सीज कार। स्त्रोत-पुलिस
- विश्वकर्मा चौक का मामला, यातायात पुलिस ने पीछा कर बैरिकेडिंग से रोकी कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने बुधवार रात कांवड़ मार्ग की तरफ कार को दौड़ा दिया। यातायात पुलिस की सतर्कता के चलते कार को जिला अस्पताल चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने की पुष्टि हुई। इस पर यातायात ने 25 हजार रुपये का चालान करते हुए कार को सीज कर दिया।
कांवड़ यात्रा के चलते महानगर में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बुधवार रात यातायात प्रभारी अमित तोमर टीम के साथ विश्वकर्मा चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पेपर मिल रोड की तरफ से एक कार आई और थोड़ी देर विश्वकर्मा चौक पर खड़ी रही। ड्यूटी पर मौजूद यातायात पुलिस ने देखा कि कार की नंबर प्लेट मिट्टी से ढकी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर चालक कार को लेकर आगे बढ़ने लगा, लेकिन यातायात पुलिस ने उसे रोक लिया। इसी दौरान चालक ने कार को अस्पताल पुल से कांवड़ मार्ग की तरफ दौड़ा दिया। इसके बाद यातायात प्रभारी ने वायरलेस के जरिये सूचना देकर अस्पताल चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल चौक पर बैरिकेडिंग लगा दी गई और कार को रोक लिया गया। यहां पर चालक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर उसके शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि वह तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था। पहचान छिपाने के उद्देश्य से नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा रखी थी। इस पर यातायात पुलिस ने कार का 25 हजार रुपये का चालान किया। इसके साथ ही कार को सीज किया। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम अश्वनी बताया, जो सोनीपत जिले के गोहाना का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed