सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shehzad, who carried a bounty of one lakh, died after sustaining two gunshot wounds to the chest.

Saharanpur News: सीने में दो गोली लगने से हुई थी एक लाख के इनामी शहजाद की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shehzad, who carried a bounty of one lakh, died after sustaining two gunshot wounds to the chest.
विज्ञापन
सहारनपुर। मिर्जापुर और फतेहपुर पुलिस से मुठभेड़ में एक लाख के इनामी गोकश शहजाद की मौत दो गोली लगने से हुई थी, जो उसके बायीं तरफ सीने में लगी थी। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम किया। इसमें करीब डेढ़ घंटे का समय लगा।
Trending Videos

बुधवार को मिर्जापुर और फतेहपुर थाना पुलिस की विकासनगर की तरफ से आ रहे बाइक दो गोकशों से मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस और गोकशों में आमने-सामने गोली चली। इसमें पुलिस की गोली लगने से फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा निवासी एक लाख का इनामी गोकश घायल हुआ था। जवाबी फायरिंग में सिपाही सोमेंद्र व कुलदीप भी घायल हुए थे। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां पर चिकित्सकों ने गोकश शहजाद को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखते ही अग्रिम कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शव का जिला अस्पताल में एक्सरे कराया गया। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में शहजाद को दो गोली लगना आया है, जो बायीं तरफ सीने में लगी थी। गोली लगने से अंदरुनी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। दो डॉक्टरों के पैनल ने करीब डेढ़ घंटे में पोस्टमार्टम किया। इस दौरान पुलिस मौजूद रही। देर शाम शहजाद के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान मिर्जापुर, फतेहपुर, नागल, गागलहेड़ी सहित कई थानों की फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed