{"_id":"69c27f82d2308c948b00a128","slug":"video-saharanpur-farmers-submit-11-point-memorandum-demand-resolution-of-issues-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: किसानों ने बैठक कर 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, समस्याओं के समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: किसानों ने बैठक कर 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, समस्याओं के समाधान की मांग
सहारनपुर के नकुड़ में किसान मजदूर संगठन की मासिक बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए एसडीएम को 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
बैठक में जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने बताया कि बाजार में नकली कीटनाशकों की भरमार से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है, जिससे उनकी फसलें और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
तहसील अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सहकारी समितियों पर समय से डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रहा है, वहीं गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी भी चरम पर है।
किसानों ने छुट्टा गोवंश द्वारा फसलों के नुकसान का मुद्दा भी उठाया और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। एसडीएम को समस्याओं से अवगत कराते हुए किसानों ने ठोस कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।