सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Hindu population is not decreasing, and if it decreases, you will be eliminated: Sadhvi Prachi

हिंदू बंट नहीं घट रहा है और घटोगे तो कटोगे : साध्वी प्राची

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The Hindu population is not decreasing, and if it decreases, you will be eliminated: Sadhvi Prachi
सरसावा के विराट हिंदू सम्मलेन में साध्वी प्राची का स्वागत करती चेयरपर्सन कोमल पंवार एवं अन्य। स
विज्ञापन
सरसावा। साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदू समाज बंट नहीं रहा, बल्कि धीरे-धीरे घट रहा है। उन्होंने मंच से कहा कि हिंदुओं घटोगे तो कटोगे। उन्होंने हिंदू परिवारों को अपने बच्चों को गीता और रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों की शिक्षा देने की अपील की।
Trending Videos

कस्बे के अंबाला रोड स्थित डीसी जैन इंटर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। शुभारंभ मां भारती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। साध्वी प्राची, राकेश वीर विभाग संघ संचालक तथा राज सिंह सह जिला कार्यवाह का आयोजकों ने पगड़ी पहनाकर और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदू समाज की जनसंख्या में कमी एक गंभीर विषय है, जिस पर अब खुलकर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू समाज इस वास्तविकता को नहीं समझेगा और समय रहते सचेत नहीं हुआ तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान से तीन चीजें हटनी चाहिए, जिसमें धारा 30, अल्पसंख्यक और सेकुलर शब्द शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि जब अन्य समुदाय अपने बच्चों को दीनी शिक्षा दे रहे हैं, तो हिंदू समाज को भी अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में अब कोई भी अल्पसंख्यक नहीं रहा है इसलिए यह शब्द संविधान से हटाना चाहिए। उन्होंने सेकुलर शब्द पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भारत की आत्मा सनातन संस्कृति में बसती है और संविधान में सेकुलर शब्द जोड़ने से देश की मूल संस्कृति को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को बिरादरीवाद और आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर अपने अस्तित्व, संस्कृति और भविष्य की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को लव जिहाद के प्रति सजग रहने के साथ हिंदुओं को लालच में आकर धर्मांतरण न करने की अपील की। इस दौरान कथा वाचक नीरज, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, पालिका चेयरपर्सन कोमल पंवार, चेयरपर्सन पति राजू पंवार, डॉ. डीके चौधरी, नवाब सिंह, संजय शर्मा, सुशील चौधरी, सतपाल चौधरी, नीतीश सैनी, मयंक गुप्ता, जितेंद्र राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed