फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The impact of inflation Prices of steel, copper, and brass kalash ritual pots have risen.

Saharanpur News: महंगाई की मार, स्टील, तांबे और पीतल के कलश की बढ़ी कीमत

Sun, 02 Aug 2026 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 02 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The impact of inflation Prices of steel, copper, and brass kalash ritual pots have risen.
सहारनपुर। सावन का महीना शुरू हो गया है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने के लिए शिवभक्तों ने अपनी यात्रा शुरू कर दी है। वहीं इस बार गंगाजल लाने के लिए बर्तन(घड़ों) पर महंगाई की मार है। सबसे अधिक मांग वाले 11 लीटर क्षमता के घड़े के दामों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


महानगर के बर्तन बाजार में शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर खरीदारी की जा रही है। बर्तनों पर इस बार महंगाई की मार है। स्टील से लेकर तांबे और पीतल के बर्तनों के दाम बढ़े हैं। सावन के दिनों में भगवान को जल अर्पित करने के लिए जलकलश की खरीदारी होती है। बर्तनों के दामों में पिछले वर्ष के मुकाबले 20 से 30 फीसदी की वृद्धि हुई है। बर्तन व्यापारी राजीव सिंघल ने बताया कि धातु के दामों में वृद्धि हुई है। पहले ईरान-अमेरिका युद्ध और फिर बाद में डीजल के दाम बढ़ने से ढुलाई महंगी हुई है। ऐसे में स्टील से लेकर पीतल और तांबे के बर्तनों के दाम बढ़े हैं। सावन के महीने में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए 11 लीटर क्षमता वाले बर्तन अधिक पसंद करते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ कई भक्तों की 31 लीटर वाले बर्तन भी पहली पसंद है। सवा किलो वाले घड़े के दाम करीब चार सौ रुपये के आसपास है। इसी तरह बर्तन के वजन के हिसाब से घड़ों के दाम निर्धारित है। शिवभक्तों के लिए इस बार डिजाइनदार घड़े भी बाजार में आए हैं। बर्तन व्यापारी सुनील गोयल ने बताया कि सावन के महीने में गंगाजल लाने के लिए शिवभक्त 11 लीटर और 31 लीटर वाले बर्तनों की अधिक खरीदारी करते हैं। दाम पिछले वर्ष के मुकाबले 30 फीसदी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed