सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The inspection also examined studies, and scissors were used on children's long hair.

Saharanpur News: निरीक्षण में पढ़ाई भी परखी, बच्चों के लंबे बालों पर चली कैंची

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 08 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The inspection also examined studies, and scissors were used on children's long hair.
विज्ञापन
छुटमलपुर। अपर आयुक्त भानू प्रताप यादव ने शनिवार को नगर पंचायत छुटमलपुर और विकासखंड मुजफ्फराबाद कार्यालय के साथ ही मांडुवाला में परिषदीय स्कूल का निरीक्षण किया। विद्यालय में उन्होंने बच्चों से पहाड़े सुने और हिंदी से संस्कृत में अनुवाद कराकर देखा।
Trending Videos

दो बच्चों के बाल ज्यादा बड़े होने पर अपर आयुक्त उन्हें पास ही स्थित नाई की दुकान पर ले गए और उनके बाल कटवाए। इसके बाद उन्होंने गांव में लगी चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, दोपहर के समय अपर आयुक्त स्कूल में पहुंचे थे। वह कई कक्षाओं में पहुंचे और बच्चों से सवाल पूछे। उन्होंने बच्चों से पहाड़े भी सुनें। बच्चों ने पहाड़े ठीक सुनाएं, लेकिन इस दौरान स्कूल स्टाफ की बेचैनी बढ़ी रही। निरीक्षण के दौरान कक्षा आठ के दो बच्चों के बाल बड़े मिलने पर वह खुद उन्हें लेकर पास स्थित नाई की दुकान पर पहुंचे और बाल कटवाए। इसके साथ ही स्टाफ को भी निर्देश दिए कि स्कूल का अनुशासन बनाकर रखें। उन्होंने स्कूल और सरकारी दुकान पर टाइलीकरण, चहारदीवारी आदि कार्यों का भी निरीक्षण किया।
इससे पूर्व अपर आयुक्त ने छुटमलपुर नगर पंचायत में पहुंचकर अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी से नगर पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ली। कर्मचारी के उपस्थिति रजिस्टर को देखा। ब्लाॅक कार्यालय पर उन्होंने विभिन्न पटलों पर चल रहे कार्यों की बीडीओ योगेंद्र चौधरी से जानकारी ली।
उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके बाद उन्होंने मांडुवाला में हुई ग्राम चौपाल में कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गांवों की समस्याओं का समाधान गांव में ही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed