सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tight Security for Chaitra Navratri and Eid; Police on Alert Mode

Saharanpur News: चैत्र नवरात्र व ईद पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, अलर्ट मोड पर पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tight Security for Chaitra Navratri and Eid; Police on Alert Mode
विज्ञापन
सहारनपुर। 19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसी अवधि में ईद भी है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले को चार जोन व 12 सेक्टर में बांटा है। 15 पुलिस चौकियां स्थापित की गई। इसके अलावा मेला परिसर में महिला हेल्प डेस्क बनाई है।
Trending Videos

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि मेले में यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। इसके साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और अनाउंसमेंट सिस्टम को भी सुदृढ़ किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति में सूचना प्रसारित की जा सके। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में 15 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। इन चौकियों के माध्यम से हर प्रमुख स्थान पर पुलिस की लगातार मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मेले में महिला हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। इन हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी, जो जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराएंगी। इसके अलावा इसी अवधि में ईद पर्व को लेकर भी जनपद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन दोनों प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed