{"_id":"69b8653cc93cf613aa089c16","slug":"two-dead-after-tin-shed-collapses-in-storm-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-171379-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आंधी में टिनशेड गिरने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आंधी में टिनशेड गिरने से दो की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। तेज आंधी में रविवार रात नकुड़ रोड पर एक टिन शेड गिर गई। बारिश से बचने के लिए उसके नीचे खड़े गांव भटपुरा निवासी पूर्व प्रधान जयपाल सैनी (50) तथा गांव नवादा निवासी राम मुकेश सैनी(52) दब गए। पुलिस ने उन्हें मलबे से निकाल कर राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
जयपाल सैनी तथा राम मुकेश सैनी हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित एक गांव में किसी पंचायत में शामिल होने के लिए गए थे। उनकी बाइक सहारनपुर में ही खड़ी थी। वहां से लौटते हुए वह बाइक से रविवार की रात लगभग 10:30 बजे अपने गांव जा रहे थे। सरसावा से निकलकर जब वह नकुड़ रोड पर पहुंचे तभी आंधी तूफान तथा बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए वह एक दुकान के आगे लगी टिन शेड में खड़े हो गए।
आंधी के कारण टिन शेड उनके ऊपर गिर गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तड़के करीब तीन बजे पुलिस की गाड़ी नकुड़ रोड से गुजर रही थी, तब पुलिसकर्मियों को उनकी बाइक खड़ी नजर आई। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो दोनों मलबे में दबे पड़े थे।
उन्होंने दोनों को मलबे से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के फोन से परिजनों को सूचित किया।
जयपाल सैनी गांव के प्रधान रह चुके हैं। उनके दो बेटी तथा एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। राम मुकेश सैनी के शादीशुदा एक बेटी और एक बेटा है। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे दोनों के शवों का शाम के वक्त गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Trending Videos