सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Criminal Arrested After Encounter in saharanpur, Injured in Leg During Firing

UP: सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली,14 मुकदमों में वांछित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 Mar 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर में कोतवाली मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 14 मुकदमों में वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया। फायरिंग के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

UP:  Criminal Arrested After Encounter in saharanpur, Injured in Leg During Firing
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर कोतवाली मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के साथ हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Trending Videos


पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
सीओ प्रथम अमित कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, रविवार रात पुलिस शकलापुरी रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। कच्चे रास्ते में बाइक फिसलने से गिरने के बाद भी बदमाशों ने पुलिस पर दोबारा जानलेवा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर पकड़ा गया।

14 मुकदमों में था वांछित
गिरफ्तार बदमाश की पहचान दुर्गापुरी कॉलोनी निवासी सागर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कोतवाली मंडी में दर्ज एक बलवा मामले में वांछित चल रहा था।

फरार साथी की तलाश जारी
घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस ने कांबिंग अभियान शुरू कर दिया है। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, दो खोखा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed