{"_id":"69e64432be5bdc42440bbc5e","slug":"up-news-arvind-kumar-chauhan-became-dm-of-saharanpur-and-alok-yadav-became-dm-of-shamli-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: अरविंद कुमार चौहान बने सहारनपुर और आलोक यादव बने शामली के डीएम; मनीष बंसल गए आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अरविंद कुमार चौहान बने सहारनपुर और आलोक यादव बने शामली के डीएम; मनीष बंसल गए आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Saharanpur News: सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा भेजा गया है। वहीं शामली के डीएम रहे अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम बनाया गया है। आलोक यादव शामली के नए जिलाधिकारी बने हैं।
शामली के नवनियुक्त जिलाधिकारी आलोक यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिलाधिकारी शामली के पद पर तैनात अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी सहारनपुर के पद पर तैनात मनीष बंसल को आगरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
Trending Videos
मनीष बंसल ने 24 जून 2024 को सहारनपुर जिलाधिकारी का पद संभाला था। वह करीब एक साल नौ महीने और 26 दिन पद पर रहे। जिले के नए जिलाधिकारी अनिल कुमार चौहान देवरिया के रहने वाले हैं। वह 2015 बैच के आईएएस अधिकारी है। उन्होंने विज्ञान से स्नातक किया है। अरविंद कुमार चौहान आजमगढ़ में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के पद को संभाल चुके हैं। इसके बाद वह मिर्जापुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर रहे। वह बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने शामली के जिलाधिकारी का पदभार 15 सितंबर 2024 को संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आलोक यादव बने शामली के नए जिलाधिकारी
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान का तबादला सहारनपुर कर दिया गया है। झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
अरविंद कुमार चौहान ने 15 सितंबर 2024 को शामली में जिलाधिकारी पद संभाला था और करीब दो साल तक यहां अपनी सेवाएं दीं। शासन ने देर रात आदेश जारी कर उनका तबादला सहारनपुर कर दिया।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान का तबादला सहारनपुर कर दिया गया है। झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
अरविंद कुमार चौहान ने 15 सितंबर 2024 को शामली में जिलाधिकारी पद संभाला था और करीब दो साल तक यहां अपनी सेवाएं दीं। शासन ने देर रात आदेश जारी कर उनका तबादला सहारनपुर कर दिया।
नवनियुक्त जिलाधिकारी आलोक यादव वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह झांसी विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। इसके अलावा मुजफ्फरनगर और लखनऊ में भी महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिलाधिकारी आलोक यादव का कहना है कि फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही लंबित मामलों का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि आलोक यादव मंगलवार को शामली में पदभार ग्रहण कर सकते हैं। उनकी पत्नी अस्मिता लाल बागपत में जिलाधिकारी हैं।

कमेंट
कमेंट X