सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: 'This road is not for Muslims', Hindu Raksha Dal people wrote on the elevated road of the expressway

UP: 'यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं है', एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर हिंदू रक्षा दल के लोगों ने लिखा, रिपोर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 27 Feb 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Saharanpur News: बिहारीगढ़ स्थित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर देर रात हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पेंट से यह आपत्तिजनक वाक्य लिख दिया। दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी जिम्मेदारी ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

UP: 'This road is not for Muslims', Hindu Raksha Dal people wrote on the elevated road of the expressway
सुबह पुलिस ने कराया पेंट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर के बिहारीगढ़ स्थित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर बृहस्पतिवार रात हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने 'यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं है' लिख दिया। सुबह पुलिस को खबर लगी तो आनन फानन में इस पर पेंट कराया गया। एनएचएआई के कर्मचारी की तरफ से पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

 

रात करीब 11 बजे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-देहरादून मार्ग पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच लोहे के पुल के पास एलिवेटेड रोड के साउंड बैरियर पर यह आपत्तिजनक बात लिखी। सुबह वाहन चालकों ने इसकी सूचना थाना बिहारीगढ़ पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेंट से लिखे इस वाक्य पर काला पेंट पुतवा दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी हरिद्वार के थाना बुग्गावाला के गांव बंजारेवाला निवासी सुनील कुमार की तरफ से बिहारीगढ़ थाने में हिंदू रक्षा दल के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने बताया कि हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान कर पकड़ा जाएगा, जांच की जा रही है।
 

हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा- हमें इस कार्य पर गर्व
हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकर्ताओं के इस कार्य पर गर्व है और वह इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। यह सहारनपुर सांगाठेडा की घटना के विरोध में उनके संगठन की बहनों द्वारा उठाया गया कदम है। सांगाठेडा में हमारे समाज की बेटी को दूसरे समुदाय का युवक ले गया। वह सनातनियों से आहवान करते हैं कि वह इसी तरह जगह-जगह दूसरे समुदाय का विरोध करने का काम करें।

ये भी देखें...
पिता की हत्या: मेरठ के प्रेमी ने रची साजिश, लाकर दीं नींद की गोलियां, दो बेटियों ने काटा रामप्रसाद का गला



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed