{"_id":"6a84a67e2a1cec455a02a418","slug":"water-level-in-shakambhari-river-remains-steady-devotees-held-back-for-two-hours-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-181935-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शाकंभरी नदी में जलस्तर बरकरार, दो घंटे रोके श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शाकंभरी नदी में जलस्तर बरकरार, दो घंटे रोके श्रद्धालु
Wed, 19 Aug 2026 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सिद्धपीठ में मां के दर्शनों को ट्रैक्टर ट्रॉली से जाते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : टूंडला के जीजीआईसी में छात्राओं से संवाद करते डीएम संतोष कुमार शर्मा। स्रोतःसंस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। सोमवार रात से ही शाकंभरी नदी में पानी का तेज बहाव बना हुआ है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार सुबह दो घंटे के लिए उन्हें मंदिर जाने से रोका। हालांकि बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भेज दिया गया।
सुबह करीब छह बजे से आठ बजे तक श्रद्धालुओं को रोककर नदी के जलस्तर और बहाव पर नजर रखी गई। इस दौरान श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन के लिए भूरादेव मंदिर नदी के आसपास इंतजार करते रहे। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को नदी के बढ़े हुए पानी के बीच जाने से रोकते हुए सतर्क रहने की अपील की। करीब दो घंटे बाद शिवालिक पहाड़ियों पर स्थित बाढ़ चौकी से बारिश एवं नदी के बहाव का अपडेट लेने के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं को मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए भेजना शुरू किया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सिद्धपीठ में शाम तक यही स्थिति बनी रही।