{"_id":"69dfea2a3aec11b082095861","slug":"wildlife-carcass-left-to-rot-as-parties-remain-entangled-in-border-dispute-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173481-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़ता रहा वन्यजीव का शव, सीमा विवाद में उलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़ता रहा वन्यजीव का शव, सीमा विवाद में उलझे
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शिवालिक और सामाजिक वन प्रभाग के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर चल रही खींचतान का खामियाजा एक मृत वन्यजीव को भुगतना पड़ा। बादशाही बाग रेंज कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर मिले वन्यजीव का शव लंबे समय तक पड़ा सड़ता रहा। दोनों वन प्रभाग के कर्मचारी एक दूसरे के पाले में गेंद डालते रहे और शव का निस्तारण नहीं हो सका।
स्थानीय लोगों ने मृत वन्यजीव मिलने की सूचना बादशाही बाग रेंज वन विभाग को दी थी। आरोप है कि जिम्मेदार वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचने में तत्परता नहीं दिखाई। जब संबंधित वन दरोगा से संपर्क किया गया तो उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि घटनास्थल उनके क्षेत्र में नहीं आता बल्कि बेहट रेंज के अधिकार क्षेत्र में है। शिवालिक और सामाजिक वन प्रभाग के बीच सीमा विवाद के चलते समय रहते शव का निस्तारण नहीं हो सका। घंटों तक शव खुले में पड़ा रहा। इस लापरवाही से वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
उधर, बादशाही बाग वन रेंज के रेंजर बिशन सिंह ने बताया कि मृत वन्यजीव सांभर का प्रतीत हो रहा था। यह सामाजिक वानिकी की बेहट रेंज में आता है, उन्हें सूचना दे दी गई थी। उनके द्वारा ही जीव को दफनाया गया है।
Trending Videos