{"_id":"6ab595bdfece84cc080787b3","slug":"500-hectares-of-land-identified-for-the-aligarh-moradabad-high-speed-corridor-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-140988-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अलीगढ़-मुरादाबाद हाईस्पीड कॉरिडोर के लिए 500 हेक्टेयर भूमि चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अलीगढ़-मुरादाबाद हाईस्पीड कॉरिडोर के लिए 500 हेक्टेयर भूमि चिह्नित
विज्ञापन
संभल। अलीगढ़-मुरादाबाद हाईस्पीड एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर के लिए संभल तहसील क्षेत्र में करीब 500 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की जा चुकी है। अब जांच के लिए इनके राजस्व रिकॉर्ड जुटाया जा रहा हैं।
नगर मजिस्ट्रेट व विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी युवराज सिंह मुरादाबाद ने इस संबंध में तहसीलदार को पत्र जारी किया है, जिसके बाद यह कवायद शुरू हुई है। इस रिकॉर्ड के सामने आने पर भूमि खरीद की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अब तक करीब 500 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की जा चुकी है। लेकिन इसे फाइनल टच राजस्व प्रशासन की रिपोर्ट के बाद ही मिलेगा।
तहसीलदार ने बताया कि संभल तहसील क्षेत्र के गांवों में जो भूमि प्रस्तावित की गई है, उसे लेकर कार्रवाई चल रही है। संबंधित गांवों के लेखपालों, किसानों से डाटा लिया जा रहा है। प्रस्तावित गाटों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसके बाद यह भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
इन गांवों में खरीदी जाएगी जमीन
संभल तहसील के अंतर्गत गांव कुदारसी, लखनपुर, मुबारिकपुर, सकरपुर तारनपुर, चाचूनागल, गौंहत, रझेड़ा सलेमपुर, बागड़पुर इम्मा, नूरपुर ततारपुर, नारंगपुर, रुदायन, लधनपुर शहवाजपुर, खिरनी मोहिउद्दीनपुर, बहादुर सराय उर्फ रायपुर, मूसापुर ईसापुर, चुहरपुर, बेनीपुर चक, कमलपुर सराय, गंदीपुरा, नरोत्तम सराय, रुकनुद्दीन सराय, रसूलपुर सराय, तुर्तीपुर इल्हा, इमादुल मुल्क, हिंदुपुरा, जलालपुर मोहम्मदाबाद, भोलेश्वर, नाहरठेर, खानपुर खुम्मार, मढ़लाई, तश्तपुर, फिरोजपुर, कटौनी, फुलसिंघा, बारीपुर भमरौआ, सिरसी देहात और पोटा में अलीगढ़-मुरादाबाद हाईस्पीड एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर के लिए जमीन खरीदी जानी है।