{"_id":"6ab5957200a8a05a560c1b98","slug":"fans-broken-water-dirty-in-school-minister-of-state-expresses-displeasure-sambhal-news-c-204-1-chn1001-133099-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्कूल में पंखे खराब, पानी भी गंदा... राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्कूल में पंखे खराब, पानी भी गंदा... राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
चंदौसी। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बृहस्पतिवार को गांव गुमथल स्थित बली मोहम्मद सेवक समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण छात्रों द्वारा सुविधाओं की कमी की शिकायत के बाद किया गया। विद्यालय में कई अव्यवस्थाएं मिलने पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में गंदगी देखी। कक्षाओं में कई पंखे खराब मिले, जिससे छात्रों को गर्मी में परेशानी हो रही थी। छात्रों ने बताया कि पंखे लंबे समय से खराब हैं। उन्हें ठीक कराने के लिए छात्रों से रुपये भी मांगे गए थे।
बच्चों ने यह भी शिकायत की, देरी से आने वाले छात्रों से ग्राउंड की सफाई कराई जाती है। इसके अलावा फ्रीजर से गंदा पानी और हैंडपंप के पानी में कीड़े आने की भी शिकायतें मिलीं। इन शिकायतों पर राज्यमंत्री ने प्रधानाध्यापक हुकुम सिंह को बुलाकर जवाब मांगा। प्रधानाध्यापक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन
राज्यमंत्री गुलाब देवी ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से काम कराने और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की। राज्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी अव्यवस्था की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायत मिलने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी।