फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   'Parwana' won the Antakshari... 'Mastana' finished second, and 'Deewana' third.

Sambhal News: परवाने ने जीती अंत्याक्षरी... मस्ताने दूसरे और दीवाने तीसरे नंबर पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
'Parwana' won the Antakshari... 'Mastana' finished second, and 'Deewana' third.
चंदौसी। मेला गणेश चौथ में चल रही अंत्याक्षरी प्रतियोगिता कड़े मुकाबले के साथ संपन्न हो गई। टीम परवाने के सुशांत और पूनम ने 210 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता मेला ग्राउंड स्थित भूपाल रंगमंच पर दी एंटरटेनमेंट ग्रुप द्वारा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

टीम मस्ताने के धीरज और सोनिका गर्ग 160 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। टीम दीवाने के उज्ज्वल और गौरी की जोड़ी ने 110 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विगत वर्षों की विजेता टीमों सहित कुल आठ टीमों के 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन टीमों में दीवाने, परवाने, मस्ताने और अफसाने शामिल थे।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा और स्मरण शक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल और फाइनल के विभिन्न रोचक राउंड ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बहजोई नगर पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू और पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष कमल वार्ष्णेय ने किया। निर्णायक मंडल में संगीता भार्गव और पारितोष मिश्रा शामिल थे। मोहित शर्मा और सर्वेश चीनी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल में हुए छह राउंड
सेमीफाइनल में छह राउंड आयोजित किए गए, जिनमें ''एक मिनट में शब्द छोड़ो अंत्याक्षरी राउंड'' शामिल था। ''दो धुन राउंड'' और हीरो-हीरोइन की जोड़ी पहचान कर उन पर फिल्माए गए गीतों का राउंड भी इसमें शामिल रहा। फाइनल मुकाबले में आठ राउंड हुए, जिनमें एक्टिंग राउंड और शब्द राउंड प्रमुख थे। तीन धुन राउंड और पब्लिक राउंड ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।


सदाबहार गीत सुनकर श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
पब्लिक राउंड के दौरान दर्शकों के लिए जलपान की व्यवस्था सरिता सक्सेना ने की थी। कुमुद अग्रवाल, शोभा गुप्ता और विशाखा गुप्ता का पब्लिक राउंड को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। वैभव गोयल, आयुष कुमार, विशाल कुमार, चंदू श्रीवास्तव और शुभम कुमार ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रस्तुत सदाबहार गीतों की श्रृंखला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed