{"_id":"6a33030c4887129d0f063ab6","slug":"a-direct-contest-between-two-candidates-for-the-presidency-sambhal-news-c-15-1-bly1036-927286-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों में सीधा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों में सीधा मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभल। संभल बार एसोसिएशन के लिए अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए चुनाव बृहस्पतिवार को होंगे। अध्यक्ष पद के दावेदार राजीव भटनागर एवं फजले हक मैदान में सीधा मुकाबला होने के आसार हैं। सचिव पद के लिए मनीष आर्य व सचिन चौहान के बी चुनाव होना है। उपाध्यक्ष के लिए तीन दावेदार हैं। इनमें आदित्य रस्तोगी व लल्लू सिंह व पंचम सिंह हैं।
अध्यक्ष व अन्य पदों पर 18 जून को प्रातः 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान होना है। मतदान और चुनावी व्यवस्थाओं में अधिकतर वकीलों की व्यस्तता को देखते हुए एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को अदालती कामकाज से विरत रहने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में ई-लाईब्रेरी कक्ष में बुधवार को संपन्न हुई बैठक के बाद एसोसिएशन की ओर से न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्णय से अवगत कराया गया है। साथ ही मुकदमों में अगली तिथि लगाने का आग्रह किया गया है। बैठक का संचालन सचिव रामकिशन सिंह ने किया।
यह निर्विरोध हो चुके हैं निर्वाचित
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद रियाज, कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार मौर्या, उप सचिव पब्लिकेशन पद पर मोहम्मद गुलजार इरशाद को मंगलवार को निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।