{"_id":"69b71a3d986b739eae0d187f","slug":"a-laborer-died-after-being-crushed-by-a-tractor-trolley-loaded-with-potatoes-sambhal-news-c-204-1-chn1011-127669-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आलू भरी टैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आलू भरी टैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर निवासी मजदूर नागेंद्र (32) की मजदूरी करके लौटते समय बदायूं जनपद के आसफपुर में अरिल नदी के पुल पर आलू से भरी टैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
मजदूरी करके घर का खर्च चलाने वाला नागेंद्र अपने गांव के संजय, रजनेश, विमल, विशेष आदि लोगों के साथ रविवार को दोपहर एक बजे गांव परसिया तहसील बिसौली से आलू बीनने का कार्य करके घर वापस आ रहा था, कि तभी रास्ते में आसफपुर में पुल पर लगे मेला को देखने के लिए अन्य साथी मेला में चले गए और नागेंद्र रोड पर पुल के निकट रुक गया।
मन्नू नगर चौराहे की ओर से आ रही आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से ट्रॉली का पहिया उसके सिर पर होकर उतर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। मृतक की मां दयावती, पत्नी आरती का बुरा हाल है। संवाद
Trending Videos