सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
विज्ञापन
गुन्नौर। नरौरा रोड पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सोनू (30) निवासी गांव नोदेई थाना नरौरा जनपद बुलंदशहर की मौत हो गई। पुलिस को परिजनों के आने का इंतजार है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार सोनू निवासी गांव नोदेई थाना नरोरा जनपद बुलंदशहर रविवार रात करीब 10 बजे बाइक से अपने घर से गुन्नौर की ओर आ रहा था। इसी दौरान नरोरा रोड पर गुन्नौर के गांव रसूलपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed