सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A procession was taken out on Buddha Purnima.

Sambhal News: बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out on Buddha Purnima.
विज्ञापन
चंदौसी। बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बुद्धं शरणं गच्छामि की गूंज रही। कैथल गेट स्थित बौद्ध विहार से शुरू हुई यात्रा प्रमुख मार्गों पर घूमी। इसमें शामिल लोगों ने पंचशील के सिद्धांतों पर अमल की वकालत की।शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भंते अरविंद आंबेडकर ने फीता काट कर किया। इससे पहले
Trending Videos


लक्ष्य दीप के माध्यम से विधि विधान से महात्मा बुद्ध को याद किया। तथागत गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
शोभा यात्रा में पंचशील के सिद्धांतों और भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन को दर्शाती मन मोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विशेष रूप से सफेद पोशाकों में उपासक भारी भीड़ हाथों में शांति का प्रतीक पंचशील ध्वज लेकर चलते हुए भगवान बुद्ध के संतुलित जीवन और करुणा का संदेश भी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विमलेश कुमारी, सतीश प्रेमी, रामरूप रूपी, पुष्पा बौद्ध, हेमराज सिंह, गौरी, कंचन बौद्ध, संध्या बौद्ध मोर्प, अशोक कुमार मौर्य. नरेश, आरती. वादाम सिंहे, भावना सागार, जान सिंह मोर्च, जाननी प्रसाद मौर्य, रेवाराम वंचित, संघमित्रा आदि की भागीदारी रही। ब्यूरो


बुद्ध जयंती मनाई
फोटो

संभल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति ने बुद्ध जयंती मनाई। शुरुआत समिति के राष्ट्रीय संरक्षक/सलाहकार डॉ. यूसी सक्सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. निधि सक्सेना, डॉ. निरंकार सिंह, डॉ अमृतेश अवस्थी, डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह रहे। चिंकी दिवाकर व रूबी ने संयुक्त रूप से बुद्ध वंदना के साथ की। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गौतम बौद्ध के संदेशों पर चलने से ही मानव को शांति मिल सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed