सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two policemen who arrived to investigate a theft complaint were beaten by villagers.

Sambhal News: चोरी की शिकायत की जांच के लिए पहुंचे दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 04 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two policemen who arrived to investigate a theft complaint were beaten by villagers.
विज्ञापन
संभल। चोरी की शिकायत की जांच के लिए रविवार को गांव मथना पहुंचे दो पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं की है।
Trending Videos

गांव धारंगपुर निवासी बिट्टू ने मथना निवासी सचिन पर चोरी का आरोप लगाते हुए ऐंचोड़ा कम्बोह थाने में शिकायत की थी। पुलिस के अनुसार, रविवार को थाने में तैनात सिपाही हरपाल सिंह अपने साथी मोहित कुमार के साथ क्षेत्र में समन तामील कराने और चोरी की शिकायत की जांच के लिए निकले थे। सिपाही हरपाल सिंह के अनुसार, जब वह मथना पहुंचे तो सचिन घर के बाहर खड़ा मिल गया। उन्होंने सचिन से थाने चलने के लिए कहा तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसके परिजन व ग्रामीण आ गए और उनके साथ अभद्रता व खींचतान करने लगे। मारपीट में उसकी वर्दी भी फट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही की तहरीर के आधार पर मथना निवासी राजकुमार, नितिन, सचिन, विपिन, अनीत, शुभि, जसवंत, राकेश और कई अज्ञात के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed