{"_id":"6a836826e5982c9b3b0aec37","slug":"a-special-look-at-development-only-patches-of-road-remain-amidst-the-potholes-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-139115-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: देखिए विकास विशेष... गड्ढों के बीच थोड़ी-बहुत सड़क शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: देखिए विकास विशेष... गड्ढों के बीच थोड़ी-बहुत सड़क शेष
Tue, 18 Aug 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जनपद के मुख्य मार्गाें पर ''विकास'' अब डामर और गिट्टी के रूप में नहीं, बल्कि बड़े-बड़े गड्ढों के रूप में मुस्कुरा रहा है। चंदौसी और गवां समेत कई मुख्य मार्गों की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन के दावों और हकीकत के बीच की यह दूरी इन गड्ढों में साफ दिखाई देती है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले इन गड्ढों को भरवाया गया था लेकिन एक माह बाद ही फिर से गड्ढे उभर आए।
संभल-चंदौसी मार्ग पर जनेटा गावं में करीब एक किलोमीटर की सड़क में 50 से अधिक गड्ढे हैं। यहां आए दिन वाहन पलटते रहते हैं। सोमवार को एक ई-रिक्शा पलट गया। गनीमत रही ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी। गांव मोहम्मदपुर टांडा के मुख्य मार्ग पर भी गड्ढों की भरमार है। नूरियो सराय और सैफ खां सराय में सड़क उखड़ी हुई है। संभल-गवां मार्ग पर भी यही हालात हैं। लधनपुर से कमालपुर तक गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी में रेलवे क्रासिंग के पास भी यही समस्या है। गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं।
कोट
-काफी समय से रोड पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे बाइक सवार हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई बार इन गड्ढों की वजह से ई-रिक्शा भी पलट चुके हैं। -रोहित कुमार, कैली पतरासी
विज्ञापन
-गड्ढों की वजह से आए दिन ई-रिक्शा पलटते रहते हैं। सावन माह में इसी मार्ग से कांवड़िये आते हैं, गड्ढों की वजह से शिवभक्तों को दिक्कत हो रही है। हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। -अखिलेश कुमार, लधनपुर
-रोजाना जॉब पर संभल आता-जाता हूं। बिछौली और नूरियो सराय में सड़क में गड्ढे हो रहे हैं, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। रात गड्ढे दिखाई नहीं देते, कई बार बाइक गड्ढों में घुस जाती है। बारिश होने पर काफी दिक्कत होती है। -उमेश चंद्र, फतेहपुर सराय
-संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी रेलवे फाटक पर गड्ढों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही गाड़ी खराब होने पर जाम की स्थिति बन जाती है। रविवार की शाम गड्ढों के कारण फाटक पर जाम की स्थिति बन गई थी। -चमन, राहगीर
कोट
सड़क पर गड्ढों के बीच से जब गाड़ी गुजरती है तो कारों के बंपर सड़क से भिड़ जाते हैं, जिससे गाड़ी में नुकसान हो जाता है। साथ ही झटके लगने से चोट लगने की आशंका बनी रहती है। -नादिर, गाड़ी चालक, सिरसी
000
कोट
लगातार गड्ढे भरवाए जा रहे हैं। बारिश की वजह से कुछ काम बाधित है। बारिश खत्म होते ही सड़कों के गड्ढे भरवाने का काम तेजी से कराया जाएगा। ताकि आवागमन में कोई समस्या न हो। -सुनील प्रकाश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी