{"_id":"6a83687dca39f29f03031ec4","slug":"memorandum-submitted-at-the-collectorate-demanding-payment-of-outstanding-sugarcane-dues-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-139102-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन
Tue, 18 Aug 2026 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई (संभल)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देकर 14 दिन की देरी होने पर किसानों को ब्याज समेत बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह का कहना था कि चीनी मिलों की ओर से कभी भी नियमानुसार 14 दिन में किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं जाता है। इसके चलते 14 दिन की देरी होने पर किसानों को 15 प्रतिशत की दर से ब्याज सहित गन्ना भुगतान किया जाए।
उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को जिले भर के गन्ना किसान देरी से गन्ना भुगतान के ब्याज का वर्षवार विवरण लेने के लिए जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचेंगे। यदि किसानों को वर्षवार विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया, तो संगठन की ओर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन में जिला सचिव चौधरी ओमपाल सिंह समेत, विकास शर्मा, शेरसिंह, राजवीर सिंह, अरुण कुमार, फिरासत हुसैन व नेमसिंह आदि के नाम हैं।