{"_id":"6a83685378690097d3055ffb","slug":"karni-sena-activists-adamant-on-performing-jalabhishek-at-harihar-temple-police-stop-them-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-139107-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हरिहर मंदिर में जलाभिषेक की जिद पर अड़े करणी सेना कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हरिहर मंदिर में जलाभिषेक की जिद पर अड़े करणी सेना कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका
Tue, 18 Aug 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
असमोली के गांव सैंधरी में चौराहे पर करणी सेना के लोगाें को रोकती पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मढ़न (संभल)। संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने की जिद पर अड़े करणी सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सेंधरी गांव के चौराहे पर रोक दिया। जिस पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और खींचतान हुई। पुलिस ने समझाकर शांत कराया और सोमवार सुबह गुमसानी स्थित झारखंडी महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक कराया।
करणी सेना युवा शक्ति के कार्यकर्ता बृजघाट से गंगाजल लेकर संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे। जानकारी होने पर पुलिस ने सेंधरी गांव के चौराहे के पास उन्हें रोक लिया। मढ़न चौकी प्रभारी अनुज चौहान ने शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोकझोंक और खींचतान हुई। करणी सेना युवा शक्ति के संभल जिलाध्यक्ष ठाकुर रितिक राजपूत ने बताया कि कार्यकर्ता हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने के संकल्प के साथ निकले थे। पुलिस ने उन्हें सेंधरी चौराहे के पास रोककर हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से जलाभिषेक की अनुमति देने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की।
हाउस अरेस्ट के बावजूद सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने करणी सेना के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया था। इसके बावजूद कई कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर सड़कों पर उतर आए और हरिहर मंदिर की ओर जाने का प्रयास करने लगे। कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई और उन्हें रोककर एक साथ बैठाया गया।
विज्ञापन
झारखंडी महादेव मंदिर में कराया जलाभिषेक
इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में गांव गुमसानी स्थित झारखंडी महादेव शिव मंदिर में करणी सेना के कार्यकर्ताओं से जलाभिषेक कराया गया। इस दौरान हर्ष ठाकुर, मनी पाल सिंह, प्रशांत ठाकुर, विक्की कुमार, गौतम सिंह, रवि पाल, दीपेंद्र सिंह, प्रियांशु ठाकुर, हिमांशु, अभिषेक वाल्मीकि, अंकुल, विनीत पाल, छोटू, सुमित प्रजापति, सुनील ठाकुर आदि मौजूद रहे।
कोट
करणी सेना के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव गुमसानी स्थित झारखंडी महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक किया है। एहतियाती तौर पर पुलिस को सक्रिय किया गया था।
अमन सिंह, सीओ, असमोली