सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A tractor-trolley loaded with sugarcane crushed a bike rider.

Sambhal News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley loaded with sugarcane crushed a bike rider.
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर नया बाईपास मोहम्मदगंज ईंट भट्ठा के निकट रविवार की सुबह सात बजे करीब गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार गौरव (24) निवासी गांव श्यामपुर भूड़ी थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद की मौत हो गई। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
Trending Videos

गांव श्यामपुर भूड़ी निवासी रामौतार का बेटा गौरव मुरादाबाद में फैक्टरी में काम करता था। शनिवार को वह जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव ब्योर स्थित अपनी ससुराल बीमार पत्नी सुमन व एक वर्षीय पुत्री हिमानी को इलाज के लिए पैसे देने गया था। रविवार की सुबह सात बजे करीब गौरव बाइक से अपने गांव ब्यौर लौट रहा था। थाना बनियाठेर क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर नया बाईपास स्थित मोहम्मदगंज ईंट भट्ठा के पास पहुंचा ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को झपकी आ गई। जिससे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली रांग साइड में आ गई और बाइक सवार युवक गौरव को रौंद दिया। गौरव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर इतनी तीव्र थी कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर के एक साइड के आगे और पीछे के दो पहिये निकल गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।
लोगों को आता देख चालक मौके से भाग निकला। सूचना पाकर परिजन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को कब्जे में कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शव देख कर परिजन बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि गौरव की दो साल पहले ही शादी हुई है। गौरव तीन भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था।
गौरव मां चंद्रवती, अपनी पत्नी सुमन, बेटी हिमानी, भाई विक्की, सौरभ, बहन काजल व दीक्षा को रोता बिलखता छोड़ गया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed