सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A woman attempted suicide due to domestic dispute.

Sambhal News: घरेलू कलह के चलते महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A woman attempted suicide due to domestic dispute.
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने रविवार सुबह फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। समय रहते परिजनों की नजर पड़ने से उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और बाद में मुरादाबाद रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव आटा निवासी महिला की शनिवार रात घर में किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने के बाद रविवार सुबह महिला ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और साड़ी का फंदा बनाकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान परिजनों को स्थिति का आभास हुआ। उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से बंद होने पर दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा और तुरंत उपचार के लिए चंदौसी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed