सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   AAP staged a protest against smart meters

Sambhal News: आप ने स्मार्ट मीटर के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 04 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
AAP staged a protest against smart meters
विज्ञापन
संभल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आतिर हुसैन के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही दोबारा से पुराने मीटर लगाने की मांग की।
Trending Videos

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा स्मार्ट मीटर अब स्मार्ट चीटर बन चुके हैं, जो दिनदहाड़े आम जनता की जेब पर डाका डाल रहे हैं। कहा कि इन मीटरों के कारण बिजली के बिल कई गुना बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। बताया कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती और प्रीपेड मीटर व्यवस्था की खामियों ने लोगों का जीवन बेहद कठिन बना दिया है। उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाकर उनकी जगह पुराने मीटर लगाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी। इस दौरान दानिश, मोहम्मद अयूब, अली फ़राज़, इमरान हुसैन, शौकीन, आज़म, याकूब, शाहनवाज़, इफ्तेखार, मुदस्सर, अतीक, सचिन कुमार, शकीर, रिहान, नसीम, भवन दास, अमरपाल, वीर सिंह, रघुनंदन, खुशीराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed