{"_id":"69f260842f8602935c0d02d0","slug":"accident-victim-dies-during-treatment-sambhal-news-c-204-1-chn1011-128908-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। तीन माह पहले बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने बाइक से जा रहे लोगों को बस ने टक्कर मार दी थी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि हादसे में नत्थू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
अलीगढ़ में उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ऊमरा गांव के रहने वाले नत्थू सिंह की बेटी राजकुमारी की बरात बीती दस फरवरी को आनी थी। वह शादी का सामान लेने के लिए गांव के ही रहने वाले दुर्वेश कुमार के साथ नौ फरवरी को पड़ोस के ही बैरपुर महराजी बस स्टैंड पर गए थे। बाइक से सामान लेकर दोनों लोग घर लौट रहे थे कि थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर बैरपुर महराजी बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। संवाद
Trending Videos