सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Drain blockage in Rasulpur Kali village, dirty water on the roads, risk of disease

Sambhal News: रसूलपुर कैली गांव में नाला हुआ जाम सड़कों पर गंदा पानी, बीमारी का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 30 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Drain blockage in Rasulpur Kali village, dirty water on the roads, risk of disease
बनियाठेर के गांव रसूलपुर कैली में जलभराव और कीचड़ के बीच होकर गुजरती महिलाएं - संवाद
विज्ञापन
बनियाठेर। गांव रसूलपुर कैली में करीब 200 मीटर के रास्ते पर जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। नाले की सफाई न होने से पंचायत घर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंदा पानी बह रहा है। इससे ग्रामीणों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया हे।
Trending Videos

सड़क पर भरे गंदे पानी से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है और संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। लंबे समय से बनी समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड बनियाखेड़ा के गांव रसूलपुर कैली में पानी निकासी के लिए बने नाले की लंबे समय से सफाई नहीं हो सकी है।
इसके चलते नाले का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास मुन्नालाल के मकान से लेकर पंचायत घर के निकट तिलक सिंह के घर तक करीब दर्जनभर घरों के सामने मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कीचड़ और गंदगी के बीच से होकर दोपहिया वाहन निकालना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाले की सफाई न होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बरसात के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं, जिससे पूरे रास्ते पर गंदा पानी भर जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में सड़क पर जमा गंदे पानी से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

बनियाठेर के गांव रसूलपुर कैली में जलभराव और कीचड़ के बीच होकर गुजरती महिलाएं - संवाद

बनियाठेर के गांव रसूलपुर कैली में जलभराव और कीचड़ के बीच होकर गुजरती महिलाएं - संवाद

बनियाठेर के गांव रसूलपुर कैली में जलभराव और कीचड़ के बीच होकर गुजरती महिलाएं - संवाद

बनियाठेर के गांव रसूलपुर कैली में जलभराव और कीचड़ के बीच होकर गुजरती महिलाएं - संवाद

बनियाठेर के गांव रसूलपुर कैली में जलभराव और कीचड़ के बीच होकर गुजरती महिलाएं - संवाद

बनियाठेर के गांव रसूलपुर कैली में जलभराव और कीचड़ के बीच होकर गुजरती महिलाएं - संवाद

बनियाठेर के गांव रसूलपुर कैली में जलभराव और कीचड़ के बीच होकर गुजरती महिलाएं - संवाद

बनियाठेर के गांव रसूलपुर कैली में जलभराव और कीचड़ के बीच होकर गुजरती महिलाएं - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed