{"_id":"69f265d768e7efa94a0eeb95","slug":"one-accused-of-gang-stealing-womens-jewellery-arrested-sambhal-news-c-204-1-chn1011-128910-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिलाओं के गहने उड़ाने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिलाओं के गहने उड़ाने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
बबराला में पुलिस गिरफ्त में टप्पेबाज असलम। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
चंदौसी। कस्बा बबराला के इंदिरा चौक निवासी महिला के कानों के कुंडल व गले की चेन उतरवा कर ले जाने वाले टप्पेबाजों में एक आरोपी असलम निवासी मोहल्ला मलवा अल्लाहबख्शपुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी से बीस हजार से अधिक की नकदी भी पुलिस ने बरामद की है। इसके दो साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
13 अप्रैल को बबराला के इंदिरा चौक निवासी अनिल कुमार गुप्ता की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया था कि उनकी मां को चंदौसी रोड पर बातों में उलझाकर टप्पेबाजों ने उनके कानों से सोने के कुंडल व गले की सोने की चेन निकलवा ली और लेकर भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने संबंधित सड़क के सभी सीसीटीवी के फुटेज देखे और जानकारी जुटाने के बाद नूरपुर तिराहे से असलम निवासी मोहल्ला मलवा अल्लाहबख्शपुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से महिला से लूटे गए जेवर को बेचने के बाद हिस्से में मिले 20,400 रुपये भी पुलिस ने बरामद कर लिए।
पुलिस को पूछताछ में 40 वर्षीय असलम ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं से उनके जेवर धोखाधड़ी से उतरवाकर ले जाते हैं।
उसने बताया कि 13 अप्रैल को दिन में करीब 11.15 बजे चंदौसी रोड पर एक महिला सोने के कुंडल व सोने की चेन पहन कर पैदल जा रही थी। उसने बताया कि महिला को उसके साथी वारिस उर्फ वरीसुद्दीन उर्फ कोतल निवासी असीलपुर, थाना किठोर, जनपद मेरठ व मजाहिद उर्फ मुजाहिद उर्फ टोटा निवासी असीलपुर, थाना किठोर, जनपद मेरठ ने देखा तो सभी ने योजना बनाई और अपने साथी मजाहिद उर्फ टोटा को मोटरसाइकिल से बाद में आने के लिए कहा।
साथी वारिस उर्फ कोतल के साथ मिलकर उसने महिला को स्वर्ग दिखाने के बहाने सोने के कुंडल व सोने की चेन को उसके पर्स में रखवा लिया और साथ चलते हुए उसका पर्स को ले लिया। उसी समय मजाहिद बाइक लेकर पहुंच गया और तीनों बाइक पर बैठकर भाग गए। कुंडल व चेन बेचने के बाद तीनों को 29-29 हजार रुपये मिले थे।
असलम ने संगठित होकर अपराध करना कबूल किया। एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत का कहना है कि विशेष रूप से महिलाओं के साथ ठगी करने वाले गिरोह के असलम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसने व इसके दो अन्य साथियों ने 13 अप्रैल को महिला के गले की चेन व कुंडल धोखाधड़ी से उतरवा लिए थे और लेकर फरार हो गए थे। इसके दो अन्य फरार साथियों को पुलिस तलाश कर रही है।
Trending Videos