सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers and entrepreneurs etc. will also get benefits

Sambhal News: किसानों व उद्यमियों आदि को भी लाभ मिलेगा

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 30 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers and entrepreneurs etc. will also get benefits
विज्ञापन
बहजोई। गंगा एक्सप्रेस वे पश्चिमी जिलों व पूर्वांचल को जोड़ने का माध्यम है। वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे से जिले के किसानों व उद्यमियों आदि को भी लाभ मिलेगा।
Trending Videos

यह बात जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कही। गंगा एक्सप्रेस के इंटरचेंज गांव लहरावन के निकट आयोजित किए गए कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। बुधवार को हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए गंगा एक्सप्रेस वे शुभारंभ को लेकर जिले में लहरावन के निकट आयोजित किए गए कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर की। इसके बाद कस्तूरबा विद्यालय बहजोई की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद कस्तूरबा विद्यालय बनियाखेड़ा की छात्राओं ने जनगणना के तहत स्वगणना पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, प्रभारी मंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है और 12 जिलों से होकर गुजरेगा। इस पर जन सुविधा के लिए 9 सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। उद्योग विकसित होने से रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में काफी बदलाव आया है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार में लोगों के अंदर विश्वास जागा है। उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भर्तियां हो रही हैं। वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से हम अपने गंतव्य पर जल्दी व आसानी से पहुंचेंगे और हमारी यात्राएं सुलभ होंगी। औद्योगिक क्लस्टर होंगे, तो आर्थिक समृद्धि भी होती है। यदि हम केंद्र शासित राज्यों को छोड़ दें, और 28 राज्यों में गिनती करें तो अकेले उत्तर प्रदेश में देश के 55 प्रतिशत एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश में हैं। यह उपलब्धि हमारे उत्तर प्रदेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed