फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration swings into action after water enters 50 homes; gets blocked culvert cleared.

Sambhal News: 50 घरों में पानी भरने पर हरकत में आया प्रशासन, खुलवाई बंद पुलिया

Tue, 18 Aug 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 18 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Administration swings into action after water enters 50 homes; gets blocked culvert cleared.
चंदौसी के गांव जनेटा में जेसीबी की मदद से बंद नाले की पुलिया खोलता कर्मचारी। - संवाद
चंदौसी (संभल)। जनेटा गांव स्थित चमक तालाब ओवरफ्लो होने से जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। करीब 50 घरों में तालाब का पानी घुसने से कई परिवार घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम चंदौसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और समस्या के जल्द समाधान की मांग की। एसडीएम ने तहसील प्रशासन की टीम को मौके पर भेजकर बंद नाले की पुलिया खुलवाई।
विज्ञापन

सोमवार को जनेटा गांव के लोगों ने तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि गांव में जल निकासी की व्यवस्था बाधित होने के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। चंदौसी-संभल मार्ग किनारे स्थित चमक तालाब में पानी का स्तर बढ़ गया है। नरौली और जनेटा सहित अन्य तालाबों का पानी भी इसी तालाब में आने से स्थिति और गंभीर हो गई है। ओवरफ्लो होने के बाद तालाब का पानी आसपास के 50 घरों में भर गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, घरों में पानी भरने से कई परिवार घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। लंबे समय से जमा पानी में दुर्गंध उठ रही है, जिससे ग्रामीणों को संक्रमण फैलने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की निकासी के लिए पहले नाला बनवाया गया था, लेकिन नाले की पुलिया बंद होने के बाद पानी की निकासी रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ लोगों ने नाले को बंद कर दिया, जिससे तालाब का पानी गांव में फैल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंद पुलिया को खुलवाने, नाले की सफाई कराने और पानी की निकासी सुचारु कराने की मांग की। शिकायत पर तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तहसील अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से नाले की बंद पुलिया को खुलवा दिया।
ज्ञापन सौंपने वालों में मोहम्मद उवैस, मोहम्मद सगीर, हनीफ अहमद, मुशाहिद, राहिल, मोहम्मद यामीन, अजीम कुरैशी, मोहम्मद विलाल, असरफ अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed