{"_id":"6a3d92ed64d93ec30f0c8879","slug":"advocates-unite-against-e-registry-to-take-out-a-procession-tomorrow-sambhal-news-c-15-1-bly1036-933519-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता एकजुट...जुलूस कल निकालेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता एकजुट...जुलूस कल निकालेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। अधिवक्ता संघों की संयुक्त बैठक में ई-रजिस्ट्री के आदेश का विरोध जारी करने पर मुहर लग गई। रजिस्ट्री कार्यालय का बहिष्कार एक जुलाई तक जारी रहेगा। सभी न्यायालयों में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। अधिवक्ता शनिवार को पुरानी तहसील से नई तहसील के कार्यालय तक जुलूस निकालेंगे।
अधिवक्ता संघों की बैठक ई-लाईब्रेरी कक्ष में आहूत की गई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि अधिवक्तागण जुलूस निकाकर उच्चाधिकारियों ज्ञापन देंगे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शाहबुद्दीन खान ने अंदोलन तेज करने पर जोर दिया। जिला सीनियर बार एसोसिएशन के चेयरमैन उमेश कुमार शर्मा ने शासनादेश वापस लेने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सचिव सत्य प्रकाश, संभल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव भटनागर व वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमेंद्र सिंह ने कहा कि संघर्ष समिति बनाई जाए। मनीष आर्य ने कहा कि एकजुटता बनी रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता शरदचंद्र भारद्वाज ने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय के साथ न्यायिक कार्यों का भी बहिष्कार किया जाए तथा उल्लंघन करने वाले पर अनुशासनात्मक कार्रवाई जाए। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय का बहिष्कार 1 जुलाई तक जारी रहेगा। सभी न्यायालयों में अधिवक्ता एक जुलाई तक न्यायिक कार्यों से भी विरत रहेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
कातिब और टाइपिस्ट भी आंदोलन में शामिल
कातिब संघ, स्टांप वेंडर्स, टाइपिस्ट संघ ने आंदोलन भागीदारी के लिए एकजुटता दिखाई है। बैठक में इन संगठनों के सदस्यों की भागीदारी रही। अधिवक्ताओं में सरफराज नवाज, नरेंद्र कुमार गुप्ता, रामगणेश राव, सचिन पाल सिंह, प्रकाश चीर सिंह कुलदीप अग्रवाल, शीलचन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता संयुक्त रूप से प्रकाशवीर सिंह व प्रदीप कुमार गुप्ता ने की। संचालन मनीष आर्य ने किया। ब्यूरो