{"_id":"6a3d92fbe5f5e5163f08ae57","slug":"body-scorched-by-the-heat-temperatures-expected-to-rise-over-the-next-three-days-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-136946-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गर्मी से झुलसा शरीर, अगले तीन दिन तापमान बढ़ने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गर्मी से झुलसा शरीर, अगले तीन दिन तापमान बढ़ने का अनुमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। 25 जून का दिन इस महीने का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। आने वाले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और तापमान में लगातार वृद्धि का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार और रविवार को यह 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इन आगामी तीन दिनों में लोगों को शरीर झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वर्तमान में बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं, जिससे राहत मिलने की उम्मीद कम है।
000
गर्मी से बीमार मरीजों की संख्या बढ़ी
संभल। जिला अस्पताल की ओपीडी में गर्मी से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को 582 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें 40 मरीज गर्मी से पीड़ित पहुंचे, जिनको पानी की कमी, चक्कर, उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं हो रही थीं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि 4-5 मरीज हर दिन भर्ती किए जा रहे हैं। अन्य को उपचार देकर घर भेजा जा रहा है। चिकित्सक गर्मी से बचाव के लिए लगातार जागरूक भी कर रहे हैं। मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या सामने आ रही है। चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
000000