पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Construction of the district stadium has begun; completing it within the scheduled time is now a challenge.

Sambhal News: जिला स्टेडियम का निर्माण शुरू, अब तय समय में निर्माण पूरा करना चुनौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Construction of the district stadium has begun; completing it within the scheduled time is now a challenge.
संभल। जिला स्टेडियम का निर्माण बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। निर्माण सामग्री परिसर तक पहुंचने लगी है। अब निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। सितंबर 2026 तक इस स्टेडियम का निर्माण पूरा किया जाना है, हालांकि तय समय में स्टेडियम का निर्माण पूरा किया जाना कार्यदायी संस्था के लिए चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन

डीएम अंकित खंडेलवाल का कहना है कि कार्यदायी संस्था को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। चंदौसी तहसील के गांव भरतरा में 4.318 हेक्टेयर भूमि में 18 करोड़ रुपये की लागत से जिला स्टेडियम का निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा किया जा रहा है। इस स्टेडियम के करीब 40 प्रतिशत निर्माण में पांच करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। 10 करोड़ रुपये शासन की ओर से कार्यदायी संस्था को जारी भी हो गए हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम का रास्ता बंद रेलवे की ओर से कर दिया गया था। जिस कारण निर्माण सामग्री भी आनी बंद हो गई थी। इसके चलते ही निर्माण भी रुक गया था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता के साथ उठाया। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और रेलवे विभाग के बीच वार्ता हुई तो समाधान निकल गया। अब रास्ता भी स्टेडियम को मिल गया है और जो बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया था उसको भी खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed