सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   An out-of-control car rams into a tempo on the national highway, killing four people, including a girl.

Sambhal News: नेशनल हाईवे पर बेकाबू कार ने टेंपो को रौंदा, बालिका समेत चार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
An out-of-control car rams into a tempo on the national highway, killing four people, including a girl.
विज्ञापन
धनारी (संभल)। धनारी थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे 509 पर रविवार की शाम करीब पांच बजे गांव उधरनपुर अजमत नगर के नजदीक तीव्र मोड़ पर ट्रक से बचने की कोशिश में अनियंत्रित कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। इसमें टेंपो सवार धनारी क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी किशोरीलाल (40), बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी राजेश (20), गांव रायपुर कलां निवासी ओमपाल की 12 वर्षीय बेटी रजनी व गुन्नौर निवासी जमीला (45) की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर है। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
Trending Videos


हादसा उस समय हुआ जब टेंपो चालक दस यात्रियों को लेकर बबराला से बहजोई की ओर जा रहा था। जैसे ही टेंपो गांव उधरनपुर अजमत नगर के मोड़ पर पहुंचा सामने से आई कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें 10 लोग सवार थे। टेंपो सवार घायलों में बहजोई थाना क्षेत्र के गांव रायपुर कलां निवासी ओमपाल (35), उनकी पत्नी प्रवेश (32), बेटी सलौनी (7), बेटा कुलदीप (2), गांव अकबरपुर निवासी शौकीन (32), गांव पाठकपुर निवासी राजेश (20), गुन्नौर निवासी हरजाना (36) शामिल हैं। जबकि कार सवारों में जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लहरा नगला श्याम निवासी प्रियांशु (14) और कृपाल (35) घायल हुए हैं। सभी घायलों को बहजोई सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रियांशु ने बताया कि उसके चाचा कृपाल कार चला रहे थे, वह गांव जयराम नगर किसी काम से गए थे। गांव लौटते समय सामने से ट्रक आ गया। ट्रक से बचने की कोशिश में टेंपो से टक्कर हो गई। वहीं, पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि कार कृपाल के नाम से नोएडा में टैक्सी के रूप में पंजीकृत है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि टेंंपो सवार कुछ यात्री गंगा स्नान कर राजघाट से लौट रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

---------






सीएचसी में बेड कम पड़े, बेंचों पर लिटाकर किया उपचार



बहजोई। हाईवे पर हुई कार और टेंपो भिड़ंत के शिकार दर्जन भर लोगों के एक साथ पहुंचने से अस्पताल स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए। यहां घायलों का उपचार करने के लिए बेड भी कम पड़ गए। ऐसी स्थिति में अस्पताल में बनी सीमेंट की बेंचों पर लिटाकर घायलों का उपचार किया गया। बहजोई व धनारी थाना पुलिस अस्पताल में मौजूद रही। हादसे में मृत लोगों के शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों को हायर सेंटर भेजने की व्यवस्था की गई। संवाद



-----------



दो घंटे मौत से लड़ने के बाद जिंदगी की जंग हार गई रजनी



बहजोई। हादसे में टेंपो सवार बालिका को अस्पताल लाया गया तो उसकी सांसें चल रही थीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए हार्ट पंप करने के साथ भरपूर प्रयास किए लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गई। पांच बजे हादसा हुआ और दो घंटे तक वह जिंदगी मौत के बीच फंसी ही। आखिर में कोई कोशिश काम नहीं आई और ग्राम रायपुर कलां के रहने वाले ओमपाल की 12 वर्षीय बेटी रजनी की सांसें थम गईं। पूरा परिवार अस्पताल में था। हादसे में सभी को गंभीर चोटें आईं थीं। संवाद



-----------




नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के बारे में जैसे ही जानकारी मिली, तत्काल क्रिटिकल टीम को मौके पर भेजा गया। टेंपो में दस लोग सवार थे, जबकि अर्टिगा कार में दो लोग थे। सभी घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि हादसे में जान गंवाने वालों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं।



- डाॅ. प्रदीप कुमार, सीओ गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed