{"_id":"699227ad8b1f13c9a4080584","slug":"attention-sambhal-police-stopped-workers-going-to-perform-jalabhishek-at-sambhal-harihar-nath-temple-sambhal-news-c-15-mbd1049-835409-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल के ध्यानार्थ : पुलिस ने संभल हरिहर नाथ मंदिर जलाभिषेक करने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल के ध्यानार्थ : पुलिस ने संभल हरिहर नाथ मंदिर जलाभिषेक करने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोका
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (संभल)। पुलिस ने संभल के हरिहरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे गणेश चौथ समिति के कार्यकर्ताओं को मुरादाबाद मार्ग पर रानीबाग पुलिस चौकी पास बेरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस की नोकझोंक हुई लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। कोतवाल मृदुल कुमार ने गुस्साए कार्यकर्ताओं को किसी तरह से शांत किया और पास में स्थित गन्ना समिति परिसर में स्थापित भगवान शिव के मंदिर में गंगाजल से जलाभिषेक किया और उनके साथ पुलिस ने जल चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
गणेश चौथ समिति केसंरक्षक विजयजैन और सहसयोजक संयम जैन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने से पुलिस की ओर से क्यों रोका जा रहा है। उनकी समझ में नहीं आ रहा है। काफी देर नोकझोंक के बाद सभी कार्यकर्ताओं की घेराबंदी कर पुलिस उन्हें रानीबाग पुलिस चौकी ले गई। कुछ देर बैठाने के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गन्ना समिति में ले लाकर उन्हें वहां पर स्थापित शिव मंदिर में जलाभिषेक कराया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस की ओर से जमानत पर छोड़ दिया गया। विजय जैन ने कहा कि संभल में हरिहरनाथ मंदिर को भगवान विष्णु का मंदिर माना जाता है, लेकिन अब यहां एक मस्जिद बनी हुई है।
पिछले कई वर्षों से यहां हिंदू संगठन जल चढ़ाने व पूजा अर्चना करने की मांग करते आ रहे हैं। हिंदुओं को यहां पूजा अर्चना व जल चढ़ाने से रोका जाता है। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ सावन माह में हरिहर मंदिर पर जल चढ़ाएंगे। उन्होंने सरकार से हरिहर मंदिर का ताला खुलवाने और मंदिर को पुनः मुक्त कराकर पूजा अर्चना शुरू कराने की मांग की। इस मौके पर वीरेंद्र कारीगर, अक्षत रस्तोगी, पुष्पेंद्र सैनी, पवन सैनी, अजय राजपूत, अंकित ठाकुर, यश शर्मा, अन्नू वर्मा, सतेंद्र फलोदी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos