सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Indian farmers will not tolerate India-US trade deal: Vijendra

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बर्दाश्त नहीं करेगा भारतीय किसान : विजेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Indian farmers will not tolerate India-US trade deal: Vijendra
विज्ञापन
चंदौसी। भारतीय किसान यूनियन के शिविर कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाकियू के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड डील किसानों को बर्बाद करने वाला है।
Trending Videos

ग्राम मौलागढ़ में युवा मंडल अध्यक्ष अंकित ठाकुर के आवास स्थित शिविर कार्यालय पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र सिंह यादव का चंदौसी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ फूलमालाओं और नोटों के हार पहना कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करने के बाद कहा कि अमेरिका व भारत के बीच हुए इस व्यापारिक समझौते को किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौता रद्द नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। चाहे रोड जाम करना पड़े या दिल्ली घेरनी पड़े, समझौता रद्द करने के लिए सरकार मजबूर करेंगे। कार्यक्रम को अंकित ठाकुर, युवा मंडल अध्यक्ष निर्भय ठाकुर जिला उपाध्यक्ष युवा उदयवीर सिंह यादव सचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश जबर सिंह यादव, हाजी अजीम सैफी नगर अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष महिला विंग राहत जहां ने संबोधित किया। अध्यक्षता बिल्लू ठाकुर व संचालन अनिल कुमार राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed