{"_id":"69bdb0bf019b254a6f0cfc4c","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127822-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे गांव फत्यपुर के नजदीक बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार गांव घोंसली वाहन निवासी श्रीपाल सिंह (45) की उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। पीड़ित परिवार की मांग पर थाना पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के घोंसली वाहन गांव के रहने वाले श्रीपाल सिंह बीते दिन रात 10 बजे करीब थाना क्षेत्र के कादराबाद होटल से खाना खाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव फत्यपुर के नजदीक पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन टक्कर मार कर चला गया। हादसे में श्रीपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय देर रात 11 बजे करीब श्रीपाल सिंह ने दम तोड़ दिया।
शुक्रवार को परिवार के लोगों के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम की मांग की गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos