{"_id":"69c4375db6ca334ba90da7fb","slug":"public-representatives-raised-the-issue-of-not-receiving-phone-calls-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-133520-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जनप्रतिनिधि बोले- अफसर नहीं उठाते फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जनप्रतिनिधि बोले- अफसर नहीं उठाते फोन
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में हुई जनप्रतिनिधियों व विद्युत निगम के अधिकारियों की बैठक में फोन कॉल रिसीव न किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वहीं समय रहते खराब विद्युत ट्रांसफॉर्मर ठीक कराए जाने की मांग भी रखी गई।
संभल के विधायक इकबाल महमूद ने बिजली से जुड़ी समस्या रखते हुए कहा कि खराब विद्युत ट्रांसफॉर्मरों को समय से ठीक नहीं किया जाता। कहा कि गंभीरता दिखाते हुए खराब विद्युत ट्रांसफार्मर को समय रहते ठीक कराया जाए। गुन्नौर के विधायक राम खिलाड़ी यादव ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारियों की ओर से फोन कॉल रिसीव नहीं की जाती है। इसके कारण समय रहते बिजली से जुड़ीं समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। बहजोई पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू ने भी अधिकारियों के सामने बिजली से जुड़ीं समस्याएं रखीं। इस बीच मुख्य अभियंता, मुरादाबाद क्षेत्र अशोक चौरसिया ने विद्युत निगम के अधिकारियों से फोन कॉल रिसीव कर समय से समस्या का समाधान करने की बात कही। इस बीच जिले भर के बिजली निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos