{"_id":"69c43817469edce51f0bce3d","slug":"people-showered-flowers-on-the-volunteers-during-the-procession-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-133515-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पथ संचलन में लोगों ने की स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पथ संचलन में लोगों ने की स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने नव संवत्सर के उपलक्ष्य में नगर की महाराणा प्रताप बस्ती में पथ संचलन किया गया। स्वयंसेवकों का जगह-जगह स्वागत किया गया।
बुधवार को स्वयंसेवक मंडी समिति स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। सबसे पहले कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील वार्ष्णेय समेत सतीश चंद्र शर्मा व नवीन शर्मा ने भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन किया। बाद में स्वयंसेवकों ने नगर के विभिन्न रास्ते से होते हुए पथ संचलन किया। जिला संघचालक अनिल शास्त्री ने कहा कि भारतीय नव संवत्सर केवल तिथि परिवर्तन नहीं, हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। यह हमें नवीन ऊर्जा, सकारात्मक दृष्टिकोण व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि संघ समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर राष्ट्र को सशक्त बनाने का कार्य करता है। ऐसे पथ संचलन कार्यक्रम समाज में अनुशासन, एकता व समरसता का भाव उत्पन्न करते हैं। पथ संचलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा भी की। संचालन नगर कार्यवाह लवकुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में चिराग राघव, रोहित, विशाल, नितिन, देवेंद्र यादव, राजकुमार शर्मा, धर्मपाल चौहान व राजेश आदि रहे।
Trending Videos