सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Outsourcing employees are angry over not receiving their salaries for seven months.

Sambhal News: सात माह से मानदेय न मिलने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Outsourcing employees are angry over not receiving their salaries for seven months.
विज्ञापन
चंदौसी। सीएचसी में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के सामने सात माह से मानदेय न मिलने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया। गुस्साए कर्मचारियों ने बुधवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर मानदेय भुगतान की मांग की है।
Trending Videos

सीएचसी में कार्यरत करीब 12 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले सात महीनों से वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि नियमित रूप से ड्यूटी करने के बावजूद भुगतान न होने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। बुधवार को सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर चिकित्सक अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा और मानदेय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि कई बार मौखिक रूप से भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में सफाई कर्मचारी और वार्ड बॉय शामिल हैं, जो अस्पताल की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन न मिलने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में विजेंद्र सिंह, सचिन, आकाश, गौरव, राकेश, आकाश भटनागर, भानू प्रताप सिंह, रूचि शर्मा और हृदेश समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed