सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bolero bearing BJP flag hits motorcycle; mother and son killed.

Sambhal News: भाजपा का झंडा लगी बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bolero bearing BJP flag hits motorcycle; mother and son killed.
गुन्नौर(संभल)। कोतवाली क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर भाजपा का झंडा लगी तेज रफ्तार बोलेरो ने बबराला की ओर से आ रही बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन


जुनावई थाना क्षेत्र के गांव करियामई निवासी कमल सिंह (18) बाइक से अपनी मां माला देवी (55) के साथ धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली स्थित अपनी ननिहाल में हुई मौत की सूचना पर गया था। यहां शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद वह मां को लेकर अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

हाईवे पर गांव इटऊआ व गुन्नौर के बीच एचपी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कमल सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मां माला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एंबुलेंस की मदद से गुन्नौर सीएचसी भेजा गया, जहां माला देवी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और मृतक मां-बेटे के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-------
समय पर मिल जाती एंबुलेंस तो बच सकती थी महिला की जान
गुन्नौर। सोमवार को दोपहर में पौने दो बजे बाइक में बोलेरो ने टक्कर मारी थी, जिसमें घायल महिला माला देवी को सीएचसी में लाया गया था। परिवार के लोगों का आरोप है कि बेहतर इलाज न मिलने के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवारजनों ने अस्पताल कर्मियों के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जब उन्हें गंभीर हालत में लाया गया तो हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन समय से एंबुलेंस की सहायता न मिलने के चलते आधे घंटे तक महिला अस्पताल में तड़पती रही।

----------------
बोलेरो पर भाजपा का झंडा और शीशे पर लिखा चेयरमैन
गुन्नौर। जिस बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हुई इस पर भाजपा का झंडा लगा था और गाड़ी के सामने शीशे पर चेयरमैन लिखा है। यह गाड़ी बदायूं जिले की है। बताया जाता है कि घटना के बाद बोलेरो में सवार लोगों के साथ ही चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस इस गाड़ी के मालिक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed