सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Broken roads, faulty hand pumps... people are getting sick from contaminated water.

Sambhal News: टूटी सड़कें, हैंडपंप खराब... दूषित पानी से हो रहे बीमार

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 04 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Broken roads, faulty hand pumps... people are getting sick from contaminated water.
विज्ञापन
संभल। वार्ड-5 हयातनगर में स्वच्छ पानी, बेहतर सड़क व साफ-सफाई समेत मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। लोग दूषित पानी पीकर बीमार हो रहे हैं। सफाई न होने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगोें ने आरोप लगाया कि घटिया सामग्री के इस्तेमाल और अधिकरियों की ठेकेदारों से मिलीभगत के वजह से धरातल पर जो काम होने चाहिए, नहीं हो पाते। सड़क जल्द टूटने लगती हैं और हैंडपंप भी सही से चालू नहीं हो पाते।
Trending Videos

रविवार को पड़ताल में सामने आया कि कई हैंडपंप खराब हैं। कई जगह पाइप ढीले पड़े हैं तो कहीं पानी सूख चुका है। ऐसी स्थिति में गर्मी में राहत देने वाले सार्वजनिक नल अब शोपीस बनकर रह गए हैं। इंटरलाॅकिंग सड़क धंस चुकी है, कई स्थानों पर नालियों पर ढक्कन तक नहीं है। इससे बरसात के मौसम में स्थिति और भी खतरनाक हो गई है, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। शुद्ध जल के अभाव में लोग हैंडपंपों का दूषित पानी पीने के लिए विवश हैं। मोहल्ले में सफाई व्यवस्था भी ध्वस्त है। जगह-जगह रखे कूड़ा पात्र टूट चुके हैं। कूड़ा नीचे ही डाला जा रहा है। इससे गंदगी सड़क पर फैल जाती है। कई स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं, जिससे शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
यह बोले लोग
दो-तीन साल से मिट्टी के डंपर दौड़ रहे थे। इस कारण यह सड़क धंस गई है। टूटकर गड्ढ़े बन गए हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -विपिन, स्थानीय निवासी
000
कोट
सड़क के टूटने से वाहनों के निकलने में दिक्कत होती है। बारिश के समय में समस्या ज्यादा होती है। क्योंकि जलभराव हो जाता है और पता नहीं चलता सड़क कहा हैं। कई बार हादसे भी हुए हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। -नमन भारद्वाज, स्थानीय निवासी
000
कोट
साफ-सफाई नहीं हो रही है। एक-एक सप्ताह में सफाई के नाम खानापूरि की जाती है। सड़क किनारे बेंच लगी हैं लेकिन यह टूट गई हैं। शासन का रुपये खर्च करने का मकसद लोगों को सहूलियत देना था लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से यह बदहाल है। -कैलाशचंद्र, स्थानीय निवासी
000
कोट

कई साल से हैंडपंप खराब है। इसे सही कराने के लिए शिकायत की गई थी लेकिन सही नहीं हुआ। अब गर्मी का मौसम है तो इसका लाभ नहीं मिल रहा है। सवाल यह है कि जब लाभ नहीं मिलना है तो रुपये खर्च क्यों किए जाते हैं। -मोहनलाल, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed