सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brother on his way to his sister's house dies in a road accident, friend seriously injured

Sambhal News: बहन के घर जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, दोस्त गंभीर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Brother on his way to his sister's house dies in a road accident, friend seriously injured
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र में संभल-जोया मार्ग पर गांव ताजपुर के नजदीक मंगलवार की शाम दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत निवासी जुबैर (18) की मौत हो गई। जबकि जुबैर का दोस्त बिलाल गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Trending Videos

परिजनों ने बताया कि जुबैर अपने दोस्त बिलाल के साथ नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी बहन के घर जा रहा था। जैसे ही गांव ताजपुर के नजदीक पहुंचे तभी दूसरी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें जुबैर की मौत हो गई। जबकि बिलाल गंभीर घायल है। वहीं, दूसरी ओर दूसरी बाइक सवार मौका पाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुबैर के परिजनों ने बताया कि 12 बहन-भाइयों में 9वें नंबर का था। दिल्ली में रहकर जींस की सिलाई करता था। ईद मनाने के लिए घर आया था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा करने वाले बाइक सवार की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed