{"_id":"69c2f780c6fcbc882405545c","slug":"farmers-family-robbed-after-raiding-their-home-one-of-the-fleeing-criminals-caught-sambhal-news-c-204-1-chn1011-127910-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: घर पर धावा बोलकर किसान परिवार को लूटा, भागते बदमाशों में से एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: घर पर धावा बोलकर किसान परिवार को लूटा, भागते बदमाशों में से एक दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर से सटे गांव असालतपुर जारई में सोमवार की रात किसान हरपाल के घर पर लुटेरों ने धावा बोल दिया। सो रहे हरपाल की कनपटी पर तमंचा सटाकर बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक घर में लूटपाट की। इस बीच हरपाल की पत्नी आशा के हाथ-पैर बांध दिए, जबकि बड़ी बेटी काव्या (8) को धक्का देकर जख्मी कर दिया। तेज धक्के से गिरी बच्ची का एक दांत टूट गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जुटे तो लुटेरे आनन-फानन भागने लगे। इस दौरान गिरे एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच लिया। हरपाल के मुताबिक बदमाश पांच लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर और 60 हजार नकदी लूट ले गए।
चंदौसी के तहसील भवन से कुछ दूरी पर स्थित गांव असालतपुर जारई में हरपाल ने तीन साल पहले तहसील रोड पर मकान बनवाया था। इसी मकान में सोमवार मध्यरात्रि के बाद सीढ़ी लगाकर बदमाश छत के रास्ते दाखिल हो गए। हरपाल ने बताया कि उस समय वह बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। पत्नी व बच्चे कमरे में सोए हुए थे। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर जगाया और उन्हें कमरे में ले गया। वहां पर बदमाशों ने पत्नी के दोनों हाथ-पैर बांध दिए और संदूक खोलकर उसमें रखे जेवर, 60 हजार कैश कब्जे में ले लिया। पत्नी की पाजेब और कुंडल भी उतरवा लिए। घबराई पत्नी टॉयलेट का बहाना बनाकर कमरे से बाहर आईं और जोर से चिल्लाने लगीं।
महिला की चीख-पुकार सुनकर नजदीकी ग्रामीण इकट्ठा होने लगे। यह देख बदमाश नकदी-जेवर समेत उसी सीढ़ी से उतरकर भाग गए, जिसकी मदद से घर में दाखिल हुए थे। ग्रामीणों को करीब आता देख एक बदमाश दीवार पर चढ़कर पास के मकान की तरफ कूदा। करीब 12 फीट ऊंची दीवार से कूदा बदमाश पशु बांधने के खूंटे पर गिरकर घायल हो गया। इस बीच वहां पहुंचे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल और सीओ उसे कोतवाली ले आए। सीओ ने बताया कि पकड़ में आया बदमाश दिल्ली में त्रिलोकपुरी निवासी नफीस है। उससे पूछताछ की जा रही है।
00
तीन टीमें लगीं बाकी बदमाशों की तलाश में
चंदौसी के सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि जारई गांव में रोड किनारे मकान में सोमवार रात में कुछ बदमाशों ने लूटपाट की थी। एक बदमाश पकड़ में आ गया है। उससे मिली जानकारी के आधार पर अन्य बदमाशों तक पहुंचने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही बाकी बदमाश भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
00
नलकूप में नकब लगाकर निकाली थी सीढ़ी
असालतपुर जारई स्थित घर में घुसने के लिए लुटेरों ने जिस सीढ़ी का इस्तेमाल किया वह पास में ही स्थित एक नलकूप की कोठरी थी। पहले नकब लगाकर सीढ़ी निकाली फिर किसान के मकान की साइड की दीवार पर सीढ़ी लगाकर बदमाश भीतर दाखिल हो गए। नलकूप पर रहने वाले कुंवरपाल ने भी नकब लगाए जाने की बात कही है।
00
चादर फाड़कर बांधे थे किसान की पत्नी के हाथ-पांव
वारदात के बाद किसान हरपाल ने बताया कि बदमाशों ने घर में खड़ी बाइक पर पड़ी चादर को फाड़कर पत्नी आशा के दोनों हाथ-पैर बांध दिए थे। इसके बाद संदूक और अलमारी खोलकर आधे घंटे में नकदी व जेवर बटोर लिए।
00
खेत में गिरा भागते बदमाशों का बैग
महिला के शोर से भागते समय बदमाशों का एक बैग में गिर गया, जो गेहूं के खेत में पड़ा मिला। बैग में कुछ कपड़े, दो पेचकस, नकब लगाने का सामान और एक मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस मोबाइल फोन के डिटेल से क्या जानकारी हाथ लगी है।
00
महिला बोली- डर था बेटे को अगवा न कर लें
किसान हरपाल की पत्नी आशा ने बताया कि बदमाशों ने उससे बच्चों के बारे में पूछा तो उसने बोल दिया कि उसके तीन बेटियां हैं। बेटा घर में होने की बात छिपा ली। डर था कि बदमाश बेटे को अगवा न कर ले जाएं। वैसे परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बदमाशों ने बड़ी बेटी काव्या को धक्का देकर जख्मी कर दिया था। गिरने से उसका एक दांत टूट गया।
Trending Videos