सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Enthusiasm and experience will take the organisation to new heights: Sisodia

जोश और अनुभव से संगठन को मिलेगी नई ऊंचाई : सिसोदिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm and experience will take the organisation to new heights: Sisodia
विज्ञापन
संभल। मुरादाबाद रोड स्थित एकता बिहार में भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों में जोश भरकर जीत का मंत्र समझाया।
Trending Videos

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोसिया ने जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके और स्मृति चिन्ह भेंट करके अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा पार्टी में जिले में जिन कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया है, उन्हें अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कार्य करना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने जिन ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, वे पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा, भाजपा व्यक्ति आधारित नहीं, बल्कि विचार और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। नव-मनोनीत पदाधिकारियों के जोश और अनुभव से संभल में संगठन को एक नई ऊंचाई मिलेगी। आगामी लक्ष्यों ध्यान में रखते हुए सभी को पार्टी हित में कार्य करना है। अध्यक्षता चौधरी हरेंद्र सिंह ने की। संचालन जिला महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ.अनामिका यादव, परमेश्वर लाल सैनी, मंजू दिलेर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष भीष्म शर्मा, डॉ.नरेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह खड़गबंशी, अवधेश प्रताप सिंह, सोनू चाहल, देवचंद सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed