सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bull attacks student, condition critical

Sambhal News: छात्र पर सांड़़ का हमला, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bull attacks student, condition critical
विज्ञापन
सौंधन(संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के ग्राम अझरा में रविवार की सुबह करीब चार बजे कक्षा 11वीं के छात्र सुमित कुमार पर सांड़ ने हमला कर दिया। इसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। परिजनों ने एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में उपचार कराया है। सांड़ के छुट्टा घूमने से ग्रामीणों में रोष है।
Trending Videos

परिजनों का कहना है कि सुमित सुबह के समय खेतों पर जा रहा था। इसी दौरान सांड़ ने हमला किया है। किसी तरह जान बचाकर भागा। वहीं, दूसरी ओर छात्र पर हुए हमले के विरोध में ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के प्रति रोष जाहिर किया और खिरनी पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी ने एसडीएम से शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि सारी रात खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। और सांड़ भी लगातार हमला कर रहे हैं। खेती और जान दोनाें के दुश्मन सांड़ बने हुए हैं। जिम्मेदार अभियान चलाकर इनसे छुटकारा नहीं दिला पा रहे हैं। ग्रामीण सोमवार को एसडीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed