{"_id":"69f5065433a6c3c9b20a957b","slug":"chicken-biryani-and-tur-dal-are-also-unsafe-11-samples-failed-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-134841-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चिकन बिरयानी और अरहर की दाल भी असुरक्षित, 11 नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चिकन बिरयानी और अरहर की दाल भी असुरक्षित, 11 नमूने फेल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। चिकन बिरयानी व अरहर दाल समेत खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल प्रयोगशाला में जांच के बाद अनसेफ (असुरक्षित) मिलने पर विभाग की ओर से दुकान व होटल संचालकों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है।
सहायक आयुक्त खाद्य मानवेंद्र सिंह के मुताबिक, बीते माह में जिले भर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से लिए गए खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के बाद अनसेफ मिलने पर संबंधित दुकानदारों व होटल संचालकों आदि के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है। इनमें, चिकन बिरयानी का सैंपल अनसेफ मिलने पर संभल के हिंदूपुरा खेड़ा के हुसैनीपुर रोड के मसाला महफिल रेस्टोरेंट के संचालक मोहम्मद आलिम समेत अरहर की दाल का सैंपल अनसेफ मिलने को लेकर बहजोई में कलक्ट्रेट के निकट स्थित दिव्यालोक होटल के मैनेजर आशीष के खिलाफ वाद दायर किया गया है।
एसीएफ ने बताया कि बेसन के सैंपल को लेकर गंवा मे कब्रिस्तान के निकट स्थित दुकान संचालक लक्ष्मण, मावा को लेकर सरायतरीन के नवादा स्थित रॉयल स्वीटस एंड डेयरी के संचालक मोहम्मद जावेद, सरसों के तेल को लेकर सिरसी के मोहल्ला गुन्नौरी स्थित किराना स्टोर संचालक तौफीक, नमकीन को लेकर गुन्नौर के सदर बाजार स्थित दुकान संचालक, अब्दुल मतीन, चोकर को लेकर संभल के आर्य समाज रोड स्थित दुकान के संचालक अश्वनी, नमकीन को लेकर असमोली में मनौटा के भवालपुर स्थित दुकान संचालक गुफरान अली, पनीर को लेकर जुनावई के असदपुर रोड स्थित दुकान संचालक जितेंद्र सिंह तथा दूध के दो सैंपल अनसेफ मिलने पर असमोली की गौंजनी मिलक में डेयरी संचालक शौकीन के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है।
Trending Videos