सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Child dies due to electric current running on pole

Sambhal News: खंभे पर दौड़ रहे करंट से बच्चे की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 30 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to electric current running on pole
हिमांशु, मृतक का फाइल फोटो। 
विज्ञापन
रजपुरा। थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा में गांव के बीच लगे बिजली के खंभे पर लिपटे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर छह वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। गांव निवासी रामाशंकर ने बताया बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे मोहल्ले के बच्चे घर के बाहर रास्ते में खेल रहे थे। उसी समय उनका छह वर्षीय बेटा हिमांशु खेलते हुए किसी तरह बिजली के पोल के पास चला गया और पोल पर लिपटे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के घरों से लोग निकले। किसी तरह छात्र को करंट से दूर किया गया। बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई लेकिन तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। बालक अपने चार बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। हादसे के बाद मां जयमुखी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बिजली निगम के अवर अभियंता महेन्द्र सिंह ने बताया घटना से संबंधित उनको कोई सूचना नही मिली है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed